तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दो घायल, हादसे का लाईव वीडियो आया सामने, पसरा मातम
Heavy collision between a speeding car and a bike, one died on the spot, two injured, live video of the accident surfaced, mourning spread
कोरबा : कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में हुए जबरदस्त सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दो घायल हो गया. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल छूरी के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. कटघोरा से कोरबा की तरफ जा रही और कोरबा से कटघोरा की तरफ आ रही दोनों गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई. जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हो गए.
मृतक का नाम रविकांत बंजारे कटघोरा के वार्ड नंबर तीन का निवासी बताया जा रहा है. वहीं कार चालक भी कटघोरा का निवासी है. खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. कार चालक के खिलाफ जुर्म कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
हादसे का लाईव वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार ने बाइक को ठोकर मार दी. बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद कार सवार ने कोर्ट की दीवार को भी टक्कर मार दी. जिससे बाउंड्रीवॉल टूट गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन के परखच्चे उड़ गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



