सुसाइड लेटर में लिखा ना जॉब लगा ना पैसा वापस किया और मौत को गले लगा लिया युवक, दोषी कौन? पुलिस कर रही मामले की जांच
In the suicide letter, he wrote that he neither got a job nor returned the money and then the young man embraced death, who is responsible for his death? Police is investigating the matter
गरियाबंद/पांडुका : गरियाबंद जिले में पांडुका के नजदीक ग्राम पंचायत कुरुद में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. जिसने भी इस युवक की खुदकुशी की खबर सुनी सब दंग रह गए और बहुत दुखी हुए सबके जुबान पर एक ही बात थी। इतना व्यवहार कुशल युवक कैसे खुदकुशी कर सकता है.
अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक भीष्म पितामह उम्र 30 साल ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसको लेकर तरह तरह सवाल होने लगा है. साथ ही घर परिवार दोस्त यार और गांव के लोग सदमे में हैं. व्यावहार और शिष्टाचार में सबसे अच्छा संबंध और सबसे मिलनसार व्यवहार के धनी इस युवक की इस तरह खुदकुशी किए जाने की बात से किसी को यकीन नहीं हो रहा है.
साथ ही युवक के पास एक सुसाइड लेटर भी मिला है जिसमें वह अपने आपको अपने पैरों में खड़ा नहीं हो पा रहा हु. मुझे माफ करना और अपनी नाकामी को कारण बताया है साथ ही माता-पिता और अपने बहन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपने आपको असफल मानकर यह कदम उठाया है और लेटर के आखिर में मुझे माफ करना गोमती दीदी लिखा है. और सुसाइड लेटर में किसी शशि प्रभा साहू नाम की एक महिला को 2 लाख 25 हजार नौकरी लगाने के नाम पर देने की बात लिखा गया है जिसमें न नौकरी मिला न हीं पैसा वापस किया.
इस तरह मानसिक रूप से परेशान युवक ने मौत को गले लगा लिया है. सुसाइड लेटर में यह सब बात लिखा गया है. टाइप कर लिखा गया सुसाइड लेटर गांव में वायरल हो गया है. वही इस मामले में पाण्डुका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह सब अपने अपने काम पर चले गए थे. और बड़ी बहन भी पढ़ाने स्कूल चली गई थी. घटना करीब 10-11 बजे के आसपास की बताए जा रही है.
और आज सुबह लगभग 9 बजे अपने दोस्तों को मैसेज भी किया है. जिसमें गुड मॉर्निंग राम-राम लिखा गया है. मृतक की बहन जब स्कूल से पढ़ाकर वापस घर आई तब भाई को फंदे पर लटका देखा। फिर सरपंच एवं अन्य लोगों की जानकारी दी वही पूरा परिवार इस घटना को लेकर सदमे में है. पांडुका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



