ग्राहकों की जानकारी के बिना 102 फर्जी सिम कार्ड जारी, तीन मोबाइल शॉप संचालक अंकिता गुप्ता, किशोर रामवानी व निखिल देवांगन गिरफ्तार

102 fake SIM cards issued without customers' knowledge, three mobile shop operators Ankita Gupta, Kishore Ramwani and Nikhil Dewangan arrested.

ग्राहकों की जानकारी के बिना 102 फर्जी सिम कार्ड जारी, तीन मोबाइल शॉप संचालक अंकिता गुप्ता, किशोर रामवानी व निखिल देवांगन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में तीन मोबाइल शॉप संचालकों द्वारा फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस मुख्यालय से मिली खबर के बाद जांच में पता चला कि नैला जांजगीर के द्वारा कुल 56 फर्जी सिम दुकान संचालक किशोर राम वानी निवासी जांजगीर, रेखा मोबाइल ब्लॉक कोलोनी जांजीगर के संचालक अंकिता गुप्ता उम्र 30 साल पता कृषि आफिस के पीछे ब्लॉक कालोनी जांजीगर वार्ड न. 20 थाना जांजगीर द्वारा 19 फर्जी सिम और मोबाईल दुकान GONICS MOBILE रिंग रोड जांजगीर के संचालक निखिल देवांगन उम्र 31 साल पता रानी पारा वार्ड नं. 13 जांजगीर थाना जांजगीर द्वारा 27 फर्जी सिम इस तरह कुल 102 सिम ग्राहकों के जानकारी के बगैर तैयार करना पाया गया.
सिटी कोतवाली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने ग्राहकों के आधार कार्ड और फोटो में हेरफेर कर फर्जी सिम कार्ड जारी किया. आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) धोखाधड़ी, 66 सी आईटी एक्ट और धारा 42(3) (e) संचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI