भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग बड़ी कार्यवाही, लापरवाही बरतने के आरोप में बीट गार्ड किया गया सस्पेंड, डिप्टी रेंजर को नोटिस जारी

Forest department took big action after finding the dead body of a bear, beat guard suspended for negligence, notice issued to deputy ranger

भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग बड़ी कार्यवाही, लापरवाही बरतने के आरोप में बीट गार्ड किया गया सस्पेंड, डिप्टी रेंजर को नोटिस जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में हाल ही में एक भालू का 8 से 10 दिन पुराना शव मिलने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बीट गार्ड राकेश कुमार पंकज को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
वनमंडल अधिकारी (DFO) रौनक गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भालू के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और शिकार की आशंका नहीं है. रिपोर्ट में भालू की मौत की वजह वृद्धावस्था बताया गया है.
इस घटना के बाद वन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की फौरन खबर दी जाए. ताकि समय पर जरुरी कदम उठाए जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI