मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल, अदालत से स्पेशल परमिशन मिलने के बाद पहुंचे गृहग्राम, बड़ी तादाद में लोग मौजूद
Johar Party chief Amit Baghel attended his mother's funeral, arriving in his native village after receiving special permission from the court, with a large crowd present.
रायपुर : जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल की माता का शुक्रवार को निधन हो गया. पुलिस रिमांड में रहते हुए कोर्ट की विशेष अनुमति पर अमित बघेल अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रायपुर से उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया गया, जहां उनकी माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ. पुलिस रिमांड में होने के कारण पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में अमित बघेल को पथरी गांव लाया गया. अंतिम संस्कार के दौरान अमित बघेल नम आंखों के साथ अपनी मां को विदाई देते दिखाई दिए. अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी तादाद में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद रहे.
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमित बघेल रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे. उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी गई. इसी दौरान अदालत ने मानवीय आधार पर उन्हें माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति प्रदान की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



