मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ मारपीट और धमकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधीक्षक ने मांगी माफी

Journalists were beaten up and threatened at Mekahara Hospital, police arrested four accused, superintendent apologized

मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ मारपीट और धमकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधीक्षक ने मांगी माफी

रायपुर : अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों के साथ मारपीट और पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी वसीम के कब्जे से 1 पिस्टल और 22 नग जिंदा कारतूस बरामद कर चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी तहसीन जैदी ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यूज चैनल आईबीसी 24 में पत्रकार है. 25 मई 2025 को थाना उरला में घटित घटना का कवरेज करने अपने कैमरामैन के साथ मेकाहारा अस्पताल गया था. जहां मेकाहारा के गार्ड जतीन (बाउंसर) द्वारा प्रार्थी के साथ गाली गुप्तार कर धक्का मुक्की किया गया. जिससे प्रार्थी को चोट आई. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 115(2), 296 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इसी तरह प्रार्थी शिवम मिश्रा ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यूज चैनल लल्लूराम डॉट कॉम में पत्रकार है. 25 मई 2025 को प्रेस ग्रुप के वाट्सअप में मैसेज के जरिए उसे जानकारी मिली कि उसके साथी पत्रकार तहसीन जैदी जो कि थाना उरला में घटित घटना का कवरेज करने अपने कैमरामैन के साथ मेकाहारा अस्पताल गये थे. के साथ मेकाहारा के सिक्युरिटी गार्ड एवं अन्य ने मारपीट की है उक्त खबर मिलने पर वह भी अपने साथियों के साथ मेकाहारा अस्पताल पहुंचा जहां उन लोगो के साथ भी वसीम बाबू, सुरज राजपुत, मोहन राव गौरी और जतीन उनका रास्ता रोककर एक राय होकर अश्लील गाली-गलौच करने लगे.
वसीम बाबू ने प्रार्थी पर अपनी पिस्टल तानते हुये निपटा देने की धमकी दी और उक्त चारो ने प्रार्थी एवं उसकेे साथियों के साथ मारपीट किया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमंाक 81/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
बता दें कि सभी पत्रकार बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. करीब 3 घंटे बीद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया. मीडिया का दबाव बढ़ता देख रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे. 
पत्रकारों ने कहा कि अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक स्वयं यहां आए और घटना को लेकर कार्रवाई की जानकारी दें. इसके बाद अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सीएम हाउस गेट के पास पहुंचे. उन्होंने दुर्व्यवहार को लेकर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा में लगी कॉल मी सर्विस के टेंडर को निरस्त करने की अनुशंसा को लेकर सरकार को पत्र लिखेंगे. मेकाहारा के अधीक्षक ने मांगी माफी. आश्वासन मिलने के बाद देर रात पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन को स्थगित किया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये मामले में आरोपी वसीम अकरम ऊर्फ वसीम बाबू, सूरज राजपूत, मोहन राव गौरी और जतीन गंजीर को गिरफ्तार किया गया और आरोपी वसीम के कब्जे से 1 नग पिस्टल और 22 नग जिंदा कारतूस बरामद कर चारों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. वसीम अकरम ऊर्फ वसीम बाबू पिता शेख सुल्तान उम्र 37 साल निवासी हमर अस्पताल के पास नूरानी चौक थाना सिविल लाईन जिला रायपुर
02. सूरज राजपूत पिता धनराज सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी थाना विधानसभा जिला रायपुर। स्थायी पता- ग्राम सिरसिदा थाना चारामा जिला कांकेर
03. मोहन राव गौरी पिता गोपाल राव गौरी उम्र 38 साल निवासी अमर चौक राजातालाब थाना सिविल लाईन जिला रायपुर
04. जतीन गंजीर पिता प्रकाश गंजीर उम्र 28 साल निवासी सोनकर का किराये का मकान काठाडीह संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर स्थायी पता ग्राम कोलर थाना अभनपुर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB