पत्नी की तवा से पीट-पीटकर ले ली जान, मासूम बच्ची की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद बना जानलेवा, इलाके में हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार

Killed his wife by beating her with a frying pan, dispute over celebrating the Chhatti of an innocent girl turned fatal, panic in the area, accused husband arrested

पत्नी की तवा से पीट-पीटकर ले ली जान, मासूम बच्ची की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद बना जानलेवा, इलाके में हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर : पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस वारदात की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस वारदात की खबरदी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बहतराई में पति ने आपसी विवाद के बाद पत्नी पर तवा से हमला कर दिया और इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. आस-पास के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बहतराई निवासी गौरीशंकर साहू उम्र 27 साल और उसकी पत्नी रत्ना साहू उम्र 25 साल के बीच दो महीने की बच्ची की छठ्ठी को लेकर कहासुनी हो गई. मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और गुस्से में आकर गौरीशंकर ने रोटी बनाने वाले तवे से रत्ना के चेहरे पर जोरदार वार कर दिया.
जब पुलिस टीम घर पहुंची, तो महिला का शव खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था. आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB