ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, शादी के 4 महीने बाद बदल गई पत्नी, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

A young man committed suicide by jumping in front of a train, his wife changed her name after 4 months of marriage, he uploaded the video on social media and held his in-laws responsible

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, शादी के 4 महीने बाद बदल गई पत्नी, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. खबर पर पहुंची जीआरपी ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है. पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है. अब वीडियाे के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुदकुशी से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है. युवक की पहचान आनंद देवांगन के रुप में हुई है. जिसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी.
बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.
युवक ने वीडियो में कहा कि- हेलो दोस्तों… मेरा नाम आनंद देवांगन है. आज मैं जान देने वाला हूं. उससे पहले वीडियो बना रहा हूं. इसके पीछे बहुत बड़ी वजह मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई है. हमारी शादी 27 नवंबर 2024 को हुई थी. 25 मार्च 2025 को वो चली गई. हमे 4 महीने भी पूरे नहीं हुए थे. अपनी मम्मी और बहनों को बहकावे में आकर पत्नी मुझे छोड़कर चली गई. मैंने काफी वकीलों से सलाह भी ली. सभी ने ये कहा कि लड़की पक्ष ही मजबूत होता है. मेरा पास उन लोगों के खिलाफ सबूत भी है., फिर भी मेरा केस उन लोगों के खिलाफ मजबूत नहीं है. वकीलों से साफ कहा कि कोई गारंटी नहीं है कि तुम्हारी पत्नी वापस घर आएगी. एक दिन में 20 से 30 बार उसके घर वाले पत्नी को कॉल किया करते है. मेरे पास उनकी रिकॉर्डिंग भी है. मेरे मम्मी-पापा ने पत्नी को कभी किसी भी चीज के लिए नहीं रोका-टोका. पत्नी को 2 महीने बाहर घुमाया. उसकी सारी डिमांड पूरी की. फिर भी मुझे छोड़कर चली गई.
उसने आगे अकः कि उसे लास्ट टाइम बात किया तो बोला मैं नहीं आउंगी. मेरे पास जान देने के अलावा और कोई चारा नहीं है. मेरा साथ देने वाला कोई नहीं. मेरी तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है. उसने मुझसे छिपाकर गोली खाकर अबॉर्शन भी किया. इसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है. झगड़े के बाद मैंने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था. फोन करता था. फोन नहीं उठाती थी. चांपा अपने घर जाने के बाद उसने चूड़ी. मंगलसूत्र पहनना भी छोड़ दिया. मैंने कहा भी सब गलती मेरी है. मैं माफी मांग लूंगा. बस तू आ जा.. लेकिन उसने साफ कहा मैं नहीं आऊंगी. मैंने अपनी जिंदगी उसके नाम कर दी थी. मैं उसके बिना नहीं जी सकता. मुझे पता है कि वो अब मेरी लाइफ में वापस नहीं आएगी. मैं किसी चीज में फोकस नहीं कर पा रहा है. मेरी जिंदगी बेकार हो गई है. मैंने एक कॉपी में अपनी पूरी कहानी लिखी है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB