डैम में एक दोस्त का पैर फिसला, बचाने के चक्कर में दोनों गहराई में समाए, मिली लाश, इधर तालाब में नहाने के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत
A friend's foot slipped in the dam, both of them drowned in the depth while trying to save him, his body was found, meanwhile an elderly woman died while bathing in the pond
तालाब में नहाने के दौरान फिसला बुजुर्ग महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत
धमतरी : धमतरी जिले के नगरी सिहावा से एक दुखद घटना सामने आयी है. जहां एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई है. घटना सिहावा थाना क्षेत्र की ग्राम पंडरीपानी की है. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आपको ग्राम पंडरी पानी निवासी मानकी बाई देवांगन पति स्व पंचम राम देवांगन उम्र 72 साल रविवार सुबह नौ बजे गांव के पास तालाब में नहाने गई थी. नहाते वक्त अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में चली गई और वहीं डूब गई. डूब जाने से उनकी मौत हो गई.
बुजुर्ग महिला अपने बहू और नाती के साथ रहती थी. रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे गांव के पास अपने घर से करीब सौ मीटर की दुर तालाब में नहाने गई थी. काफी देर बाद भी नहा धोकर वापस घर नहीं आने पर परिजन खोज खबर करते हुए तालाब तक पहुंच कर देखा तो वहां तालाब के किनारे नहाने के लिए बनाई गई पचरी की सीढ़ी मे कपड़ा रखा हुआ था और महिला की लाश पानी मे तैर रही थी.
इस घटना की जानकारी गांव में फौरन फैल गईं और लोग वह इक्ट्ठा हों गए. इस घटना की जानकारी सिहावा पुलिस को दिया गया. खबर पर सिहावा थाना के टी. आई. लेखराम ठाकुर अपनी पुलिस जवानों को लेकर घटना स्थल पहुंचे और तालाब से महिला की लाश को निकालकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेजने की कार्यवाही की गई. पोस्टमार्टम बाद शव को परिजन को सौप दिया गया और आगे कार्यवाही मे पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
डैम में डूबे 2 दोस्त, एक का पैर फिसला, बचाने के चक्कर में दोनों गहराई में समाए, दोनों की मिली लाश
बिलासपुर : शनिवार की शाम बिलासपुर के अरपा चेक डैम में घूमने निकले दो दोस्तों की मस्ती अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई. टिकरापारा निवासी ऋषभ कश्यप उम्र 22 साल और अभिजीत तिर्की उम्र 24 साल डैम में नहाने उतरे थे. जहां गहरे पानी में फंसकर दोनों डूब गए. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों पानी में उतरे थे. तभी ऋषभ का पैर फिसल गया और वह बहाव में फंस गया. दोस्त अभिजीत ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वह खुद भी गहराई में चला गया.
पास में मौजूद मछुआरों ने तुरंत पुलिस और लोगों को खबर दी. थोड़ी देर में तोरवा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया. रात भर तलाश जारी रही. लेकिन अंधेरे की वजह से कोई कामयाबी नहीं मिली.
दुसरे दिन रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ. जिसके बाद ऋषभ कश्यप का शव बरामद कर लिया गया. अभिजीत की तलाश अब भी जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. परिजनों को खबर दे दी गई और प्रशासन ने लोगों से नदियों व जलाशयों में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



