ओवरटेक के दौरान ट्रक के पहिए के नीचे आए युवक की मौके पर मौत, पेड़ से टकराई हाइवा, युवती की इलाज के दौरान गई जान, ड्राइवर फरार
A young man who came under the wheels of a truck while overtaking died on the spot, a truck collided with a tree, a young woman died during treatment, driver absconded
महासमुंद : महासमुंद के नेशनल हाईवे-353 पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलसोंड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक और बेतहाशा रफ्तार रेत से भरे हाइवा के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. यह हादसा बेलसोढा के रेलवे फाटक के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र में रेत से लदा हाइवा CG 04 NZ 7705 घोड़ारी की तरफ से महासमुंद की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक CG 04 MM 1350 ने ओवरटेक करने की कोशिश की. सामने से वाहन आ जाने की वजह से हाइवा ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इसी बीच बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया.
रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक में गुल्लू गांव निवासी दिनेश जांगड़े उम्र 19 साल की मौके पर ही मौत हो गई. और एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे पहले जिला अस्पताल महासमुंद और फिर रायपुर रेफर किया गया. जहां युवती ने भी दम तोड़ दिया.
टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से हाइवा को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल किया. हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था.
कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि घायल युवती की पहचान की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



