सगे भाई पर तीर-कमान से जानलेवा हमला, पीठ में घुसा तीर, हालत नाजुक, रायपुर रेफर, बीच बचाव करने आए जीजा घायल, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Lethal attack on biological brother using bow and arrow; arrow pierced his back; condition critical; referred to Raipur. Brother-in-law injured while trying to intervene; accused absconding; police investigating.

सगे भाई पर तीर-कमान से जानलेवा हमला, पीठ में घुसा तीर, हालत नाजुक, रायपुर रेफर, बीच बचाव करने आए जीजा घायल, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सगे भाई ने तीर-कमान से अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में तीर पीठ में घुसकर शरीर के भीतर गहराई तक पहुंच गया. जिससे घायल की हालत नाजुक हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कमार भुंजिया जनजाति के गन सिंह कमार पर उनके सगे भाई रज्जो कमार ने तीर-कमान से हमला किया. हमले के बाद घायल गन सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया. हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज जारी है.
वारदात के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के जीजा पर भी आरोपी ने तीर-कमान से हमला कर दिया. जिससे वे भी घायल हो गए. उनका भी इलाज जारी है. शुरुआती  जानकारी के मुताबिक वारदात की वजह आपसी या जमीन संबंधी विवाद बताई जा रही है. हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.
वारदात के बाद आरोपी रज्जो कमार फरार हो गया। अमलीपदर थाना पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि रिश्तों में बढ़ती कटुता की भी दर्दनाक तस्वीर पेश करती है. जिस तीर-कमान का उपयोग कभी जंगलों में शिकार के लिए किया जाता था. उसी हथियार से अपने ही सगे भाई पर हमला किए जाने की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया है. अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. और सभी की निगाहें जांच के नतीजे पर टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?