महासमुंद में मॉब लिंचिंग!, चोरी के आरोप में दलित की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, श्मशान घाट के पास मिली लाश

Mob lynching in Mahasamund! Dalit man killed on suspicion of theft; villagers beat him to death; body found near cremation ground

महासमुंद में मॉब लिंचिंग!, चोरी के आरोप में दलित की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, श्मशान घाट के पास मिली लाश

महासमुंद : महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक दलित व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रु प में हुई है. उनका शव रविवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला है. पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे कौशल सहिस को गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते देखा गया. धुआं देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसके हाथ बांधे और सरपंच हेमंत चंद्राकर को खबर दी.
इसके बाद कौशल को बंधे हुए हाथों के साथ गांव लाया गया. उसे नंगे पांव पीटते हुए गांव के महावीर चौक नीम पेड़ के पास लेकर आए और जमीन पर बैठा दिया. चोर पकड़े जाने की खबर से गांव में भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस दौरान कौशल को जमकर पीटा गया. जिसके बाद दूसरे दिन यानि रविवार की सुबह कौशल की लाश गांव के ही मुक्तिधाम के पास पड़ी मिली.
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है लाश मिली है. शिनाख्त नहीं हो पाई थी. लेकिन अब शिनाख्त हो गई है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और  शव का निरीक्षण किया. दो डाक्टरों की टीम ने पीएम किया है. परिजनों से पूछताछ में जो निकलकर आएगा इसके बाद ही आगे की विधि संगत कार्रवाई करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t