धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 130C में 4 घंटे तक चक्काजाम, फंसे रहे सैकड़ो वाहन

Under the leadership of District Panchayat member Sanjay Netam, National Highway 130C was blocked for four hours demanding a paddy procurement centre, leaving hundreds of vehicles stranded.

धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 130C में 4 घंटे तक चक्काजाम, फंसे रहे सैकड़ो वाहन

गरियाबंद : गरियाबंद पारागांव डीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर 15 गांव के सैकड़ों किसानों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में आज मंगलवार को नेशनल हाइवे 130 सी रायपुर देवभोग मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.
तहसील मुख्यालय मैनपुर से 14 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे सिकासार जीरो चैन के पास ग्रामीण व किसान नेशनल हाईवे में बैठकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारीबाजी करते हुए करीब 4 घंटे तक चक्काजाम किया. मैनपुर एसडीएम डा तुलसीदास मरकाम द्वारा आश्वासन के बाद चक्काजाम स्थगित कर दिया गया.    
ग्राम पंचायत घटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर के सैकड़ों किसानों ने आज एकजुट होकर आज सुबह से 9 बजे से नेशनल हाइवे 130 को जाम कर दिया. जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में उक्त पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के महिला पुरुष किसान सिकासार जीरो चैन के पास हाइवे को जाम किया. मौके पर एसडीएम डा तुलसीदास मरकाम, मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा दल बल समेत पहुंचे. मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों छोर यात्री बस एवं अन्य आवाजाही करने वाले रोक दिए गए.
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने बताया कि कई साल से लगातार शासन-प्रशासन से नया धान खरीदी केंद्र ग्राम पारागांव डीह में स्थापित करने की मांग की जा रही है. लेकिन आज तक इस विषय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
वर्तमान में किसानों को ग्राम धवलपुर के खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है. जहां जगह की कमी, लंबी कतारें और भेदभाव जैसी समस्याएँ सामने आती हैं. इस स्थिति से त्रस्त होकर अब किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया. किसानों का कहना है कि समिति का प्रस्ताव विधिवत शासन-प्रशासन को कई बार सौंपा जा चुका है. यहां तक कि पिछले माह सितंबर में कलेक्टर जनदर्शन में भी ज्ञापन दिया गया था. उस समय कलेक्टर ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया था.  लेकिनअब धान खरीदी शुरु होने में मात्र 20 दिन बाकी हैं. फिर भी प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है.
नेशनल हाईवे में सुबह 9 बजे से चक्काजाम किया गया था. जिसके कारण सैकड़ो यात्री वाहन एवं माल वाहक गाड़ी जाम में फंसे रहे. मैनपुर एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम द्वारा आश्वासन के बाद चक्काजाम स्थगित कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t