मां को प्रेमी की बाहों में देख बेटे ने दी दर्दनाक मौत, दोस्त के साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, रेलवे ट्रैक में फेंका लाश

Finding his mother in her lover's arms, the son killed her, and with the help of a friend, dumped her body on the railway tracks.

मां को प्रेमी की बाहों में देख बेटे ने दी दर्दनाक मौत, दोस्त के साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, रेलवे ट्रैक में फेंका लाश

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तोरवा में पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या का राज पुलिस ने दो साल बाद खोल दिया है. दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य आरोपी को अपनी मां के साथ मृतक के अवैध संबंधों का पता चल गया था. मां को मृतक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल मृतक की हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक में फेंक दी. दो साल बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2023 में तोरवा के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत का शव संदिग्ध हालत में मिला था. उसके बांए हाथ और दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी थी. और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे.
शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच आगे बढ़ाई गई. पूर्व सीएसपी आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने कई अहम सुराग जुटाए। उनके ट्रांसफर के बाद वर्तमान सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) ने केस को आगे बढ़ाते हुए सबूतों और बयानों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
जांच में पता चला कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था. पुलिस ने क्लू मिलने पर राजकुमारी पासी से पूछताछ की. तब राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा कृष्णा पाल अपने दोस्त मनोज पाल के साथ जब उसके घर आया तो उन्होंने विनोद महंत के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. तब उसके बेटे कृष्णा पाल ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर विनोद महंत के साथ मौके पर ही मारपीट की. इसके बाद उसे लेकर लाल खदान स्थित अपने घर चला गया.
पुलिस ने परियापारा लाल खदान निवासी कृष्णा पाल उम्र 24 साल और मनोज पाल उर्फ धन्ना उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मृतक विनोद महंत को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में दोनों आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड और मुक्कों से विनोद को पीटा। जब वह बेहोश हो गया. तो दोनों ने समझा कि वह मर गया है. फिर शव को गमछे से बांधकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लेकिन जब विनोद हिला। तो दोनों वापस आए और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे के बाद दोनों से वारदात में इस्तेमाल लोहे का रॉड बरामद कर लिया है. दोनों को अदालत में पेश  कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t