तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, एक नाबालिग और ड्राइवर की मौत, चार घायल, गांव में शोक का माहौल
A speeding Scorpio lost control and fell into a canal, killing a minor and the driver, injuring four others, leaving the village in mourning.
सक्ती : सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार होकर कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे. रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के पास पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी.
ग्रामीणों ने फौरन मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला. खबर मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सक्ती अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई.
थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद मृतकों के गांव कुसमूल में शोक का माहौल है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थल पर मोड़ और अंधेरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से वहां पर चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



