लड़की जैसा हुलिया रखने वाला युवक साइको किलर गिरफ्तार, पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम मिले 19 अकाउंट

A young man with a girl-like appearance was arrested as a psycho killer, who burned the girl's body in a paravat, and 19 accounts with girls' names were found on Instagram.

लड़की जैसा हुलिया रखने वाला युवक साइको किलर गिरफ्तार, पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम मिले 19 अकाउंट

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला के ग्राम चरौटी में दो दिन पहले पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है. पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक सालिक राम को गिरफ्तार किया है. युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है. जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था. युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं. जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल उम्र 26 साल का शव मिला था. पुलिस और तकनीकी जांच की टीम ने जो तथ्य और सबूत पाए. उसमें सामने आया कि गांव के ही युवक सालिक राम पैकरा उम्र 25 साल का मृतिका तेजस्विनी पटेल के साह प्रेम संबंध था. लेकिन अलग होने के बाद वह उसे लगातार मिलने के लिए दबाव डाल रहा था. 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे उसने युवती को मिलने बुलाया और बात न मानने पर चाकू और लकड़ी से वार कर जान ले ली. उसके शव को पैरावंट में डालकर आग लगा दी.
युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की तैयारी में था. लेकिन पुलिस ने उससे पहले उसे पकड़ लिया. आरोपी क्रूर सनकी (साइकोपैथ) है. उसके घर में महिला श्रृंगार से सामान मिले हैं. हाथ-पैर के नाखनों में नेलपॉलिश भी लगाता है. उसके सोशल मीडिया में 16 एकाउंट भी मिले हैं. पुलिस ने आरोपी के घर से कई लड़कियों के कपड़े और फोटो भी जब्त किए हैं.
आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी सालिक राम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. इसके साथ वारदात में इस्तेमाल औजार और कपड़े जब्त कर लिया गया है. इस मामले की जांच अभी जारी है. सालिक राम के सोशल एकाउंट की भी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी युवती को आरोपी ने भ्रमित या प्रभावित किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t