आधी रात चाकू दिखाकर मोबाइल और नगद रकम की लूटपाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक्टिवा और चाकू जप्त
Mobile and cash looted at knife point in the middle of the night, police arrested 3 miscreants within 24 hours, Activa and knife seized
बिलासपुर/तोरवा : ऑटो चालक से चाकू अड़ाकर मोबाइल और दूसरे व्यक्ति से पैसों की लूटपाट करने वाले तीन युवकों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़े गए युवकों से 50 रुपए नगदऔर मोबाइल बरामद कर लिया गया है. और एक्टिवा को जप्त कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा पुलिस ने बताया कि मल्हार निवासी चंद्र कुमार कौशिक ने आटो चालक है. रात करीब 1:30 बजे वह रेलवे स्टेशन ऑटो लेकर आया था. अपने ऑटो के सामने खड़े होकर मोबाइल देख रहा था. इसी बीच तीन लड़के स्कूटी से आए और मोबाइल लुट कर ले गए. इसी तरह आरोपियो ने दूसरे व्यक्ति चांद मोहम्मद से चाकू दिखाकर 750 रुपए की लूट लिया.
दोनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों कि खोजबीन की. तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस टीम 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकडने में कामयाब हुई. आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो अंशु बक्सेल पिता विशाल बक्सेल, माहविजय सिंह ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर
और लक्कीदास मानिकपुरी पिता सुनील दास मानिकपुरी सभी निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी रकम 750 रुपए, वारदात में इस्तेमाल चाकू और वाहन एक्टिवा जप्त किया गया है. मामले में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया.
आरोपी
1 अंशु बक्सेल पिता विशाल बक्सेल उम्र 18 साल 3 महिना
2 विजय सिंह ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 18 साल 3 महिना
3 लक्कीदास मानिकपुरी पिता सुनील दास मानिकपुरी उम्र 18 साल 2 महिना
सभी निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी ज्योति मेडिकल के पास थाना सिरगिट्टी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



