शादी के दो दिन बाद मायके आई बेटी, मेहंदी का रंग उतरने से पहले फांसी लगाकर किया खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट

The daughter came to her mother's house two days after the wedding, committed suicide by hanging herself before the color of the mehendi faded, a suicide note was found

शादी के दो दिन बाद मायके आई बेटी, मेहंदी का रंग उतरने से पहले फांसी लगाकर किया खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट

बिलासपुर : शादी के तीसरे दिन महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके पास से सुसाइड नोट मिला है. जिसमें वो अपनी मर्जी से खुदकुशी करने और परिवार वालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है. शादी के बाद वो अपने मायके आई थी. इसी दौरान टाइलेट में खुदकुशी कर ली. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमाली की रहने वाली लक्ष्मी भैना उम्र 23 साल की शादी बीते 15 अप्रैल कोकांसा गांव निवासी दुआस भैना से हुई थी. शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई. इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी साथ गई थी. उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए. जिसके बाद रात को उसे लेकर गांव आ गए.
बताया जा रहा है कि रात भर युवती अपने मायके में थी. 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी. तब सब कुछ ठीक था. वह घर के पीछे बाड़ी में बने टायलेट तरफ गई थी. काफी देर तक वो घर नहीं आई. तब परिजन टायलेट तरफ उसे देखने गए. जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी. आनन-फानन में परिजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसे उतारा.
इसके बाद उसे कोटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी.इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले युवती ने अपने भाई से शादी न करने की इच्छा जताई थी. लेकिन भाई ने लड़के को अच्छा बताते हुए उसे शादी के लिए मना लिया. सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन 17 अप्रैल की सुबह जब युवती टॉयलेट गई. तो कुछ देर बाद उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।.स्वजन उसे कोटा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB