कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी पर ग्राहक को धनलक्ष्मी स्कीम बताकर 5.72 लाख की ठगी का खुलासा, रायपुर से मास्टरमाइंड राजेश तिवारी गिरफ्तार

Kalyan Jewellers employee duped customer of Rs 5.72 lakh by selling Dhanlaxmi scheme, mastermind Rajesh Tiwari arrested from Raipur

कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी पर ग्राहक को धनलक्ष्मी स्कीम बताकर 5.72 लाख की ठगी का खुलासा, रायपुर से मास्टरमाइंड राजेश तिवारी गिरफ्तार

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के बनारस रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी द्वारा स्वर्ण स्कीम बताकर एक व्यक्ति से 5 लाख 72 हजार रुपए ठगी की गई थी. गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी द्वारा पहली बार उसे 10 हजार रुपए का फायदा दिया गया था. बाद में 7 लाख 59 हजार रुपए जमा करवाकर सिर्फ 1 लाख 87 हजार ही लौटाए. इसके बाद पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ था.
शहर के मिशन चौक निवासी अविनाश कुमार 2 जुलाई 2025को कल्याण ज्वेलर्स के बनारस मार्ग स्थित शो-रूम गया था. यहां शो रूम का कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी और अन्य मिले. उन्होंने अविनाश को कल्याण धनलक्ष्मी स्कीम के बारे में जानकारी दी और कहा कि यहां नगद में जिस दिन जितना रकम जमा किया जाएगा.
उस दिन के मूल्य के अनुसार उतनी कीमत का सोना खाताधारक के नाम पर शो-रूम में जमा रहेगा. वहीं जिस दिन खाताधारक चाहेगा. उस दिन जमा किए गए रकम के दिन जो सोने का मूल्य रहा होगा उसी मूल्य पर सोना या नगद दिया जाएगा. अविनाश इनके झांसे में आ गया और कल्याण ज्वेलर्स में खाता खुलवाकर 5 हजार रुपए मासिक निवेश करने लगा.
अन्य स्कीम की भी देते थे जानकारी
शो रूम का कर्मचारी राजेश तिवारी एवं अन्य मोबाइल के जरिए अविनाश को कल्याण ज्वेलर्स के अन्य स्कीम के बारे में जानकारी देते थे. 21 अक्टूबर 25 को अविनाश से अल्पअवधि के लिए 30 हजार रुपये राजेश द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड में जमा करवाया और 10 दिनों के भीतर 40 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कर उपरोक्त स्कीम के पंजीकृत ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया.
सिर्फ 1.87 लाख ही लौटाया
राजेश तिवारी और अन्य द्वारा 11 नवंबर 25 से 22 दिसंबर 25 तक लगातार निवेश के नाम पर कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों के नाम के बैंक खाता का क्यूआर कोड भेजकर अविनाश से कुल 7 लाख 59 हजार रुपए जमा करवाए गए. लेकिन बाद में अविनाश के खाते में सिर्फ 1 लाख 87 हजार रुपए ही वापस किए गए.
शक होने पर कल्याण ज्वेलर्स में जाकर उसने पूछताछ की तो राजेश तिवारी के वहां न होने की बात कहकर टालमटोल किया गया. अविनाश ने कुल 5 लाख 72 हजार रुपए की ठगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस धारा 318(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी.
रायपुर से आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान आरोपी राजेश तिवारी द्वारा जुर्म करने का सबुत पाया पाए जाने पर पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी राजेश तिवारी पिता लक्ष्मन तिवारी उम्र 28 साल निवासी तेन्दुपारा राधापुर वार्ड नं. 3 प्रतापगढ़ थाना सीतापुर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है.
आरोपी
राजेश तिवारी पिता लक्ष्मन तिवारी उम्र 28 साल निवासी तेन्दुपारा राधापुर वार्ड नं. 3 प्रतापगढ़ थाना सीतापुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t