CG BOARD Exam Result, आज दोपहर 2:30 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से चेक करें बोर्ड परीक्षा का नतीजा
CG Board Exam Result: 10th-12th board results will be released today at 2:30 pm. Check your board exam results with these easy steps.
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट आज 29 अप्रैल 2026 दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे. विद्यार्थियों से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें. हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और हर छात्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं छिपी होती हैं.
बोर्ड के परिणाम जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों के भविष्य की दिशा तय होगी, ऐसे में सभी की नजरें आज 29 अप्रैल 2026 दोपहर 2:30 बजे पर टिकी हुई हैं. करीब 5.5 से 6 लाख छात्र-छात्राएं इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं. वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर स्लो हो सकता है. इसलिए छात्र अपना धैर्य बनाएं रखें.
इसके अलावा CGBSE Board 10th 12th रिजल्ट लाईव चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाईट के अलावा Digilocker और UMANG APP की भी सुविधा रखी गई है.
इस लिंक से आज दोपहर 2:30 बजे देख सकेंगे परिणाम
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
cg.results.nic.in
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए 'CGBSE 10th Result 2026' और 'CGBSE 12t Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे.
छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें.
कब हुई थी सीजी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था. लेकिन बाद में बोर्ड द्वारा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की. जिसके चलते रिजल्ट तैयार करने में देरी हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



