महिला ने की बैंक से धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया 85 लाख का लोन, 8 साल से पुलिस को चकमा देने के बाद अब गिरफ्तार
Woman cheated bank took loan of Rs 85 lakh on the basis of fake documents now arrested after dodging police for 8 years
धमतरी : फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से 85 लाख लोन लेने को लेकर धोखाधड़ी केस में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने एफआईआर के के बाद आरोपी महिला को पकड़ा. अदालत में पेश कर रिमांड पर भेजा.
धमतरी के एक्सिस बैंक से एक महिला जो बालाजी सेल्स की प्रोपराइटर थी. ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर 85 लाख रुपये का लोन लिया था और फरार चल रही थी. बैंक ने जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. तब पता चला कि महिला के दस्तावेज फर्जी हैं. इसके बाद मामले की शिकायत की गई थी. पुलिस इस पकड़ने में जुटी थी. महिला लगातार जगह बदलकर रह रही थी. और पुलिस को चकमा दे रही थी. लेकिन तीन सितंबर 2024 को पुलिस ने इसे पकड़ने में कामयाबी पा ली. फरार महिला को गिरफ्तार कर लिया. ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया.
कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि यह मामला 8 साल पुराना है. लोन अगस्त-2016 में लिया गया था. इसके बाद 2018 में लोन एनपीए हो गया था. आमापारा निवासी उषा ज्ञानचंदानी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक्सिस बैंक से 85 लाख का लोन लिया था. जिसे वापस जमा नहीं कराया. बैंक प्रबंधन द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद भी रिस्पांस नहीं मिला. तो सितंबर 2021 में मैनेजर योगेश देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज कराई.
बालाजी सेल्स की प्रोपराइटर उषा पति धर्मेंद्र ज्ञानचंदानी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर 85 लाख का लोन लिया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की. दस्तावेज को फर्जी पाया. इसके बाद पुलिस ने महिला उषा ज्ञानचंदानी को धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से रिमांड पर भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



