कुम्हारी टोल वसूली के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे मुकेश तिवारी, मचा हडकंप, पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी
Mukesh Tiwari sat on Satyagraha movement in protest against Kumhari toll collection created a stir Tehsildar and police station in-charge reached
कुम्हारी : कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा में ले रहे टोल शुल्क को लेकर दुर्ग निवासी समाजसेवी मुकेश तिवारी बुधवार को सुबह 11 बजे से टोल प्लाजा कुम्हारी के पास टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह अनशन पर बैठ गए हैं.
उनका कहना है कि पिछले कई साल से एनएचई के द्वारा टोल वसूली की जा रही है. जो कि अनुचित और अनैतिक है. जबकि सड़क निर्माण का पूरा पैसा वसूल हो जाने के बाद भी अब तक लगातार टोल वसूल करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि अगर सड़कों की मरम्मत के नाम पर टोल लिया जा रहा है तो सड़कों की हालत कैसी है ये सभी देख रहे हैं. उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं. निर्माता कंपनी द्वारा अब तक लागत से कई गुना ज्यादा टोल टैक्स की वसूली की जा चुकी है जो कि बिल्कुल अनैतिक है.
उन्होंने बताया कि उनके इस आंदोलन को दुर्ग साहू समाज ने भी अपना समर्थन दिया है. इसके अलावा स्थानीय लोग भी अपना समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने जल्द ही इसे बंद करने की बात कही है. बंद ना करने की स्थिति में वे आमरण अनशन करेंगे.
इस बात की जानकारी मिलते ही भिलाई-3 तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर स्थानीय थाना प्रभारी जेआर कुर्रे मौके पर पहुंच कर उनकी बात सुनी. जिसके बाद टोल प्लाजा के अधिकारियों से मिलकर जानकारी ली.
पवन सिंग ठाकुर तहसीलदार भिलाई-3 ने कहा कि टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूली के खिलाफ दुर्ग के मुकेश तिवारी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन की जानकारी मिली. उनके द्वारा वर्तमान में हो रही टोल की वसूली को अनैतिक कहा गया है. उनका यह भी कहना है कि वसूली कितनी हो रही है. उसका क्या उपयोग किया जा रहा है. लोगों को कोई जानकारी नही दी जा रही है. हमने टोल प्लाजा के अधिकारियों से बातचीत कर जरुरी दस्तावेज ले लिए हैं. जिन्हें उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा. उनका जो फैसला होगा उसके मुताबिक कार्यवाई की जाएंगी.
दिलीप सिंह मैनेजर टोल प्लाजा कुम्हारी ने कहा कि टोल वसूली एनएचई के गाइडलाइन के मुताबिक ही की जा रही है. इससे संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स तहसीलदार साहब को दे दिए हैं. यह शुल्क पूर्व तयशुदा शुल्क से कम है. स्थानीय लोगों को विशेष रियायत भी दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



