भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, IIT के पास ट्रैक्टर ने दो बहनों को कुचला, सुहानी की स्पॉट पर मौत, दूसरी की हालत नाजुक

Painful road accident in Bhilai, tractor crushed two sisters near IIT, Suhani died on the spot, the other is in critical condition

भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, IIT के पास ट्रैक्टर ने दो बहनों को कुचला, सुहानी की स्पॉट पर मौत, दूसरी की हालत नाजुक

दुर्ग : भिलाई के रुंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रुंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी. इस दौरान कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर तेजी से आ रहे एक ट्रेक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.
यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया. लेकिन उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. इधर सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB