घरेलू विवाद में मर्डर, पति ने बंदूक से पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी फरार

Murder in a domestic dispute: Husband fires a gun at wife and son, son dies tragically, wife remains in critical condition, accused absconding

घरेलू विवाद में मर्डर, पति ने बंदूक से पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी फरार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने पत्नी और बेटे को गोली मार दी. इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. यह मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है.
मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रुप ले लिया. गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को भरमार बंदूक से गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस गोलीबारी में उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कुवारदल्ली गांव का रहने वाला आरोपी संत कुमार  उईके उम्र 48 साल शुक्रवार की रात में जंगल के किनारे ईंट बना रहा था. इसी दौरान उसका अपनी पत्नी शांति बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद की जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा शेखर उईके उम्र 22 साल जब उसे समझाने आया तो वह आग बबूला हो गया और उस पर फायरिंग कर दी.
इस फायरिंग में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बंदूक से निकला छर्रा उसकी पत्नी के जबड़े में जा फंसा. जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गई.
आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.
आपको बता दें कि आरोपी संत कुमार बंदूक से बात-बात पर गोली चला देता था. पूर्व में भी अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के ऊपर भरमार बंदूक से गोली चला चुका है. बड़ी वारदात नहीं होने के कारण मामला शांत होता रहा है. इस दफा आरोपी ने बंदूक से अपने ही बेटे की हत्या कर पत्नी को घायल कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t