कुदरत का कहर, खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, डंक से एक महिला की मौत, कई महिलाएं घायल, गांव में शोक और डर का माहौल
Natural disaster strikes: Bees attack women working in the fields, one woman dies from stings, several others injured, leaving the village in an atmosphere of grief and fear.
दुर्ग/धमधा : दुर्ग में एक दर्दनाक घटना हो गई. खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की मौत हो गई. जबकि चार से पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और डर का माहौल बन गया है. यह मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूहा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव की कुछ महिलाएं रोज की तरह खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां पहुंच गया और महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से महिलाएं घबरा गईं और इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन तब तक कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया था.
इस हमले में दुर्गा साहू की हालत ज्यादा खराब हो गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने फौरन उन्हें और अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा साहू को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक़ बाकी महिलाओं की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



