छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में कल से लागू हुई संपत्ति की नई गाइडलाइन दरें, बदल गए पुराने नियम, जमीन की कीमतों में पड़ा असर, जानिये डिटेल
New property guideline rates came into effect in four districts of Chhattisgarh from yesterday, changing old rules and impacting land prices. Learn the details.
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं. राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय हालात और जरुरत के मुताबिक गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं. इससे जमीन और भवन की रजिस्ट्री की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा.
उक्त निर्देशों के मुताबिक दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव मिले. इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में समग्र परीक्षण के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से मिली गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया गया.
आम नागरिक नई गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं. सरकार ने संकेत दिया है कि अन्य जिलों की संशोधित दरें भी जल्द जारी की जाएंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
E Panjiyan क्या हैं?
E Panjiyan CG एक वेबपोर्टल हैं. जिसे छतीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग ने अपने सभी काम को डिजिटल करने के लिए तैयार किया हैं. अब आप अपने घर बैठे ही छतीसगढ़ राज्य की राजस्व विभाग से संबंधित अनेको सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. अब आपको कोई भी जानकारी के लिए राजस्व विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी. epanjiyan cg पोर्टल पर कई तरह की सुबिधा दी गई हैं. जैसे- पंजीयन के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है. संपत्ति की बाज़ार मूल्य की गणना कर सकते है. संपति की हक सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते है. पूर्व पंजीकृत दस्तावेज की जानकारी ले सकते है.
छत्तीसगढ़ जमीन का सरकारी रेट कैसे चेक करें?
Govt Rate of Land in Chhattisgarh को पता करने के लिए आपको राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप्स फ्लो करने पड़ते हैं. तब जाकर आपको छत्तीसगढ़ जमीन का सरकारी रेट का पता चलता हैं. इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे स्टेप्स बाई स्टेप्स दी गई हैं.
आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट https://epanjeeyan.cg.gov.in/ पर जाना होगा.
जब वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. तब आपको कई विकल्प दिखाई देता हैं. जो अलग-अलग सर्विस के हैं. जमीन का सरकारी रेट कितना हैं. यह पता करने के लिए “बाजार मूल्य संगणक” के नीचे जो “Click Here” का आप्शन हैं उसको सेलेक्ट करें.
अब आपको अलग-अलग कुछ आप्शन दिखाई देते हैं. यहां पर आपको “सम्पति की बाजार मूल्य” के आप्शन के नीचे जो “Click Here” का आप्शन हैं उसको सेलेक्ट करें.
अब जो पेज खुलता हैं. यहाँ पर आपसे बहुत सारी जानकारी मांगी जाती हैं. जिसे आपको सही से भरना हैं और सेलेक्ट करना हैं.
आप उस जिले को सेलेक्ट करें जिस जिले की जमीन का सरकारी रेट चेक करना हैं.
उप पंजीयक कार्यालय – जो आपने जिले को चुना हैं. अब उस जिले के उप पंजीयक कार्यालय का चुनाव करना होगा.
क्षेत्र प्रकार – यहाँ पर नगर पंचायत, नगरपालिका, जनपद का चुनाव करें.
क्षेत्र का नाम – अब अपने क्षेत्र का नाम का चुनाव करें.
वार्ड/ग्राम – वह क्षेत्र जिस वार्ड या ग्राम के अंतर्गत आता हैं.
मोहल्ला/ग्राम का नाम – जमीन जिस मोहल्ला ग्राम में आता हैं. उसका नाम का चुनाव करें.
भूमि प्रकार – भूमि किस प्रकार की हैं. उसका चुनाव करें.
तहसील – यह अपने आप आ जाता हैं.
ऱा0नि0मंडल – यह अपने आप आ जाता हैं.
वार्ड/हल्का नं. – यह अपने आप आ जाता हैं.
मोहल्ला/कॉलोनी/सोसायटी/मार्ग का नाम – यह अपने आप आ जाता हैं.
सौदा किया गया रकवा – इसे ध्यान से भरें. आप वर्गफीट, वर्गमीटर या एकड़ जिस में जमीन खरीद रहें हैं उसी को भरें.
क्षेत्र इकाई – इसे अब अपने सुविधा के अनुसार सेलेक्ट करें.
दस्तावेज का न्यूनतम बाजार मूल्य – यहाँ पर आपको उस जमीन का सरकारी रेट दिखाई देगा.
छतीसगढ़ राज्य के उन जिलों के नाम जिनका सरकारी रेट ऑनलाइन उपलब्ध है.
Balod (बालोद)
Kanker (कांकेर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार)
Kondagaon (कोण्डागांव)
Balrampur (बलरामपुर)
Korba (कोरबा)
Bastar (बस्तर)
Koriya (कोरिया)
Bemetara (बेमेतरा)
Mahasamund (महासमुन्द)
Bijapur (बीजापुर)
Mungeli (मुंगेली)
Bilaspur (बिलासपुर)
Narayanpur (नारायणपुर)
Dantewada (दन्तेवाड़ा)
Raigarh (रायगढ़)
Dhamtari (धमतरी)
Raipur (रायपुर)
Durg (दुर्ग)
Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Gariaband (गरियाबंद)
Sukma (सुकमा)
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)
Surajpur (सूरजपुर)
Jashpur (जशपुर)
Surguja (सुरगुजा)
Kabirdham (कबीरधाम)
छतीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन जमीन का सरकारी रेट चेक करने के लिए एक वेबपोर्टल लंच किया हैं. जिसका नाम epanjiyan cg हैं. आप इस वेबसाइट पर जाकर छतीसगढ़ के किसी भी जिले के जमीन का सरकारी रेट की जांच अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
Bhuiyan
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.nicsi.bhuiyangu&hl=hi&pli=1



