शादी के 9 महीने बाद महिला की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Nine months after marriage, a woman's body was found hanging. Distressed by her husband's illicit affair, the wife committed suicide. Police are investigating.

शादी के 9 महीने बाद महिला की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. महिला की करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी. मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे. लेकिन पति के अवैध संबंध के बार में पता चलने के बाद वह परेशान रहती थी. यह मामला गुरुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका मीनाक्षी भतरिया के पति प्रवीन भतरिया तहसील कार्यकाल गुरुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में ऑपरेटर पद पर पदस्थ है. मीनाक्षी और प्रवीन की करेव 9 महीने पहले सामाजिक रीतिरिवाज़ों से शादी हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था. लेकिन बाद में मीनाक्षी को प्रवीन के अवैध संबंध का पता चल गया. मीनाक्षी के मायके वालों का कहना है कि वह अपने पति के अवैध संबंध से परेशान थी.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर महिला की लटकी हुई लाश मिली. पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB