पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार नेताम की संदिग्ध हालत में मौत, देखकर परिजनों के भी उड़े होश. पीएम रिपोर्ट का इंतजार

PWD Executive Engineer Santosh Kumar Netam died under suspicious circumstances, shocking his family. Awaiting the post-mortem report.

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार नेताम की संदिग्ध हालत में मौत,  देखकर परिजनों के भी उड़े होश. पीएम रिपोर्ट का इंतजार

धमतरी : धमतरी शहर से शनिवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई. जिसने आम लोगों से लेकर प्रशासन तक सबको हैरान कर दिया. PWD विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ संतोष कुमार नेताम अपने ही घर में संदिग्ध हालत में अचेत अवस्था में मिले. परिजनों ने उन्हें फौरन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार रविवार को नथिया नवागांव, कांकेर में किया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष कुमार नेताम उम्र 46 साल मूलतः भूर्सी डोंगरी के निवासी थे और लंबे समय से धमतरी में पदस्थ थे. संतोष नेताम शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोए थे. शनिवार सुबह जब उन्हें उठाने जब कर्मचारी कमरे में गए तो नहीं उठे. फिर कर्मचारी ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. फिर उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसकी खबर उनकी पत्नी और स्वजनों को दी गई. खबर मिलते ही उनकी पत्नी अपने बच्चों और स्वजन के साथ जिला अस्पताल धमतरी पहुंचे. इस दौरान बड़ी तादाद में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और स्वजन मौजूद थे. जिला अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है.
इस अचानक हुई मौत ने पूरे शहर में सन्नाटा और हैरानी का माहौल बना दिया. घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का बारीकी से मुआयना किया और सुराग जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ताकि मौत की सही वजह का खुलासा हो सके.
फ़िलहाल मौत की वजह साफ नहीं है. लेकिन संदिग्ध हालत को देखते हुए पुलिस कई संभावित एंगल से जांच कर रही है. घर के भीतर मौजूद हालात, मृतक की गतिविधियों और आख़री के हालात की जांच की जा रही है, इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक़ मृतक इंजीनियर की पत्नी न्यायिक सेवा में पदस्थ हैं. जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है. पुलिस हर पहलू को बेहद गंभीरता से खंगाल रही है.
इस घटना ने ना सिर्फ आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक क्षेत्र में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक अधिकारी का इस तरह अचानक संदिग्ध मौत का शिकार होना कई शंकाओं को जन्म दे रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ही आगे की दिशा की जाएगी. फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t