आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस जारी, कलेक्टर ने तकनीकी सहायक को फील्ड से हटाकर जिला पंचायत किया अटैच
Negligence in Anganwadi construction work, notices issued to 4 including Sarpanch, Collector removes technical assistant from field and attaches him to District Panchayat
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरुप नहीं किया जा रहा है. गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरुप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है. निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
धान खरीदी कार्य में लापरवाही के कारण 4 समिति के प्रभारी प्रबंधक की सेवा खत्म
जिले के 4 समिति के प्रभारी प्रबंधक के द्वारा धान खरीदी कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा को खत्म किया गया. उसमें प्राथमिक क़ृषि सहकारी समिति मर्यादित पवनी के रामेश्वर साहू, समिति भटगांव के राजेश कुमार आदित्य, समिति धनगांव के दयाराम यादव, समिति जोरा के गिरजा शंकर साहू शामिल है. यह आदेश प्राधिकृत अधिकारी ने जारी किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



