कबीरधाम में देह व्यापार!, गुमशुदा लड़की को तलाशने पहुंची पुलिस, हाथ लग गया सेक्स कारोबार का अड्डा!, संदिग्ध हालत में मिली तीन युवतियां और युवक

Prostitution in Kabirdham! Police arrive to search for a missing girl, find a sex trade den! Three young women and a young man found in suspicious circumstances.

कबीरधाम में देह व्यापार!, गुमशुदा लड़की को तलाशने पहुंची पुलिस, हाथ लग गया सेक्स कारोबार का अड्डा!, संदिग्ध हालत में मिली तीन युवतियां और युवक

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी कबीरधाम जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस कार्रवाई ने बड़ा खुलासा कर दिया. अंबिकापुर से लापता युवती की खोज में पहुंची पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश दी. जहां संदिग्ध हालत में तीन युवतियां और एक युवक मिले. पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की एक युवती कुछ दिनों से लापता थी. परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान खबर मिली कि युवती कबीरधाम के घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर के मकान में हो सकती है. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की. हालांकि पुलिस को वहां गुमशुदा युवती नहीं मिली. लेकिन मकान के भीतर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में मौजूद पाए गए. इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
पूछताछ में सामने आया देह व्यापार का शक
शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामला सिर्फ सेक्स रैकेट तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है.
कोरबा की रहने वाली हैं युवतियां
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई तीन युवतियों में से दो कोरबा की रहने वाली हैं. जबकि एक युवती बिलासपुर की निवासी है. वहीं हिरासत में लिया गया युवक कबीरधाम का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है.
पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
मामले को लेकर पुलिस अब गुमशुदगी, मानव तस्करी और देह व्यापार समेत कई एंगल से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल सभी संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है और मकान से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
मामले में कबीरधाम थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि अंबिकापुर से कुछ लोग मदद मांगने पहुंचे थे. उनके परिवार की एक युवती गुमशुदा है. जिसकी तलाश की जा रही थी. खबर मिली थी कि युवती कबीरधाम में किरण पनागर के घर पर मौजूद है. इसी आधार पर पुलिस ने सहयोगात्मक कार्रवाई करते हुए रेड डाली. उन्होंने बताया कि मौके से तीन युवतियां और एक युवक मिले हैं. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t