सूरजपुर में सरकारी काम कर रहे पटवारी को गाली-गलौज कर मारपीट, जान से मारने की धमकी, आरोपी दीप नारायण साहू गिरफ्तार

Patwari working in government in Surajpur was abused and beaten threatened to kill accused Deep Narayan Sahu arrested

सूरजपुर में सरकारी काम कर रहे पटवारी को गाली-गलौज कर मारपीट, जान से मारने की धमकी, आरोपी दीप नारायण साहू गिरफ्तार

सूरजपुर : हल्का पटवारी ओमप्रकाश सिंह नेताम ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8 बजे ग्राम जूर अपने नियमित काम के लिए गया था. जहां दुर्गा पंडाल के पास ग्रामवासियों और अपने स्टाफ के साथ बैठकर सरकारी काम कर रहा था कि दोपहर में ग्राम जूर का दीप नारायण साहू वहां पर आया और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की कर डण्डा और पत्थर से मारकर ब्रेजा कार के सामने का कांच तोड़ दिया.
ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 457/24 धारा 296(बी), 221, 132, 121(1), 324(2) बीएनएस व एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) का मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर (भापुसे) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना को अंजाम देने वाले गुण्डा बदमाश आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा गुण्डा बदमाश आरोपी दीप नारायण साहू पिता हरिनाथ साहू उम्र 46 साल ग्राम जूर को पकड़ा.
पूछताछ पर उसने बताया कि सरकारी काम निष्पादन के दौरान दुर्गा पंडाल के पास अपने पुराने रंजीश को लेकर घटना को अंजाम दिया और कार के शीशा को तोड़ दिया. इस मामले में आरोपी दीपनारायण साहू को विधिवत् गिरफ्तार किया गया.
इस कार्यवाही सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई की पुलिस टीम सक्रिय रही. आरोपी दीपनारायण साहू चौकी बसदेई क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है. जिसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, बलवा, जुआ सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 10 मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb