नहर में गिरी पिकअप, 2 बच्चे और 3 महिलाएं लापता, 5 ने तैरकर बचाई जान, ड्राइवर फरार, रेस्क्यू ऑपरेशन से एक महिला का मिला शव

Pickup fell into the canal, 2 children and 3 women missing, 5 saved their lives by swimming, driver absconded, body of a woman found during rescue operation

नहर में गिरी पिकअप, 2 बच्चे और 3 महिलाएं लापता, 5 ने तैरकर बचाई जान, ड्राइवर फरार, रेस्क्यू ऑपरेशन से एक महिला का मिला शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई. इस घटना में नहर के तेज बहाव की वजह से 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई. जबकि 12 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचा ली है. फिलहाल नहर के पानी को कम कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लापता पांच लोगों में एक महिला की लाश सक्ती जिला के नगरदा में मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे के पास करीब 20 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से सवार होकर मुकुंदपुर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई.
इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई. गोताखोर नहर में गिरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है. लापता पांच लोगों में एक महिला  इतवारी बाई कंवर की लाश सक्ती जिला के नगरदा में मिली है.
बताया जा रहा है कि 2 बच्चे और 3 महिलाएं तेज बहाव में बहे हैं. फिलहाल सिंचाई विभाग से नहर का पानी कम करने के लिए कहा गया. घटना स्थल में बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. सिंचाई विभाग ने नहर का पानी कम किया. 
बताया जा रहा है कि सभी लोग सक्ती जिले के रेडा गांव के रहने वाले थे और कोरबा जिले के मुकंदपुर छठी कार्यक्रम में शामिल कंवर परिवार होने खरहरी जा रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 20 से ज्यादा लोग सवार थे. कुछ लोग तैरकर बाहर भी आ गए हैं. बचकर आए लोगों ने पूछताछ में बताया कि जो लोग गाड़ी में खड़े थे. वही लोग पानी में डूब गए. लापता पांच लोगों में एक महिला  इतवारी बाई कंवर की लाश सक्ती जिला के नगरदा में मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB