कूटरचित रिकॉर्ड तैयार कर धान खरीदी में धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested an accused who committed fraud in paddy purchase by preparing forged records and sent him behind the bars.
बलौदाबाजार : प्रार्थी माधव लाल नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अमृतलाल पटेल और एक अन्य आरोपी द्वारा धान उपार्जन केंद्र रिकोकला में धान खरीदी में गड़बड़ी किया गया है. इस रिपोर्ट पर एसडीएम गिरोधपुरी और तहसीलदार सोनाखान द्वारा जांच किया गया जिसमें धान खरीदी के रजिस्टर, धान आवक-जावक रजिस्टर आदि में फेरबदल कर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी करना पाया गया.
आरोपियों द्वारा छल करने के प्रयोजन से अतिरिक्त लाभ लेने के लिए कूट रचना कर अपने हिसाब से दस्तावेज तैयार किया गया और उक्त कूटरचित रिकॉर्ड को तैयार कर असल रिकॉर्ड के रुप में पेश किया गया.
रिकॉर्ड के मुताबिक समिति में कुल 16064 नग धान बोरी वजन 6425.60 क्विंटल होने का रिकॉर्ड मिला और रिकॉर्ड के मुताबिक जब फड़ में मौजूद धान बोरी का गिनती कराया गया. तो गिनती कराने बाद 10093 नग धान बोरी वजन 4037.20 क्विंटल होना पाया गया. यानि 5971 नग धान बोरी वजन 2388.40 क्विंटल कीमत ₹74,04,040 कम धान होना पाया गया.
इस रिपोर्ट पर थाना राजादेवरी में अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 316(5), 3(5),336(2), 336(3),340(2), 318(2),238 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया. इस मामले में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमृत लाल पटेल को हिरासत में लिया गया.
जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए धान उत्पादन केंद्र रीकोकला में उपलब्ध रिकॉर्ड में कूटरचना कर धोखाधड़ी करना कबूल किया गया, इस मामले में आरोपी को 1 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



