अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी, मेला मड़ाई की आड़ में खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस ने दी दबिश, एक आरोपी गिरफ्तार
Police's crackdown against illegal gambling and betting continues, Khudkhudiya gambling under the guise of fair, police raided, one accused arrested
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है. इसी कड़ी में थाना अमलीपदर पुलिस ने ग्राम खैरमाल में मेला मड़ाई की आड़ में चल रहे ‘खुड़खुड़िया’ जुआ खेल पर दबिश दी और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि मड़ाई मैदान के बाहर कुछ लोग दांव लगा रहे हैं. खबर मिलते ही थाना प्रभारी अमलीपदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. खुडखुडीया खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम भुपेन्द्र आडिल पिता हरिराम आडिल उम्र 32 वर्ष साकिन मटिया थाना देवभोग जिला गरियाबंद बताया.
मौके पर एक नग छप्पा लगा हुआ प्लास्टिक की पन्नी, छः नग छप्पा लगा हुआ फाईवर का पासा जिसके छः भागों में छप्पा लगा हुआ, एक नग चटाईए बांस की टोकरी व नगद रकम 1120/- रुपया को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के सामने जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी का कृत्य धारा 6 (क) द्युत अधिनियम का पाये जाने से आरोपी भुपेन्द्र आडिल पिता हरिराम आडिल उम्र 32 साल साकिन मटिया थाना देवभोग जिला गरियाबंद को हिरासत में लिया गया.
गरियाबंद पुलिस का अपील जुआ, सट्टा एवं खुडखुडीया खेलना एक समाजिक बुराई है. इस खेल का लत लगने से खुद और आपके परिवार का आर्थिक क्षति के साथ सुख शांति भी चला जाता है. इस समाजिक रुपी बुराई से अपने और अपने परिवार को दुर रख कर एक खुशहाल जिन्दगी जिये.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



