पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अनाज की बोरियों में छिपाकर रखे 3177 चोरी के मोबाइल और पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police got a big success, two accused were arrested and sent to jail with 3177 stolen mobiles and parts hidden in grain sacks

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अनाज की बोरियों में छिपाकर रखे 3177 चोरी के मोबाइल और पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले की तोरवा पुलिस ने हेमूनगर ओवर ब्रिज से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनसे चार बोरियों में चोरी की 3177 मोबाइल और मोबाइल के पार्टस जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा पुलिस को खबर मिली कि हेमूनगर ओवर ब्रिज के पास दो व्यक्ति चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने की फिराक में खड़े हैं. पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर तौफीक खान निवासी चुचुहियापारा गणेशनगर और नीमचंद विश्वास निवासी बड़गंगा, पश्चिम बंगाल को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो चार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखे गए कुल 3177 मोबाइल और बड़ी तादाद में मोबाइल के पार्ट्स बरामद हुए. जिनकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है.
अनाज की बोरियों में भारी तादाद में छिपा कर रखे गए चोरी के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार भी किया है जो चोरी के मोबाइल की बिक्री के कारोबार से जुड़े हुए हैं.
दोनो आरोपियों के पास 4 प्लास्टिक की बोरियां थी. बोरियों को खुलवाकर देखने पर पुलिस को कई कंपनियों के कुल 3177 मोबाइल और काफी तादाद में मोबाइल के पार्टस मिले. जप्त सामान की कुल कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए बताया जा रहा है.
आरोपियों से उक्त मोबाइल और पार्टस के बारे में वैध दस्तावेज की मांग गई. लेकिन उनके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया. इसके बाद दोनों पर चोरी की संपति खरीदी-बिक्री करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ 35(ई), बीएनएसएस / 317 (4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की गई है.
नाम आरोपी
1 तौफीक खान पिता नसीफ खान उम्र 28 साल पता चुचुहियापारा गणेशनगर
2 नीमचंद विश्वास पिता सिराज विश्वास उम्र 24 साल पता बड़गंगा पश्चिम बंगाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI