छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को बीजेपी संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस, बागी सभापति को जीत की बधाई देना पड़ा महंगा

Chhattisgarh's Industry Minister Lakhan Lal Devangan was served a show cause notice by the BJP organization, congratulating the rebel chairman on his victory proved costly

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को बीजेपी संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस, बागी सभापति को जीत की बधाई देना पड़ा महंगा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया. भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री देवांगन को नोटिस जारी किया है. बता दें कि इससे पहले मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी और इसे बीजेपी की जीत बताया था.
कोरबा नगर निगम में सभापति पद के लिए बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के हारने और बागी प्रत्याशी नूतन सिंह के जीतने के मसले पर बीजेपी राज्य संगठन ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय विधायक सह उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को शो कॉज नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब तलब किया है. मालुम हो कि इसके पहले बीजेपी नूतन सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर चुकी है.
मंत्री को संगठन का नोटिस
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने साय सरकार में उद्योग मंत्री और कोरबा के क्षेत्रीय विधायक लखनलाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कारण बताओ नोटिस में उल्लेख है नगरपालिका निगम कोरबा में सभापति निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आपके द्वारा मीडिया में जो बयान दिया गया है. वो अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार आप अपना पक्ष 48 घंटे के अंदर पेश करें।
इसलिए मिला नोटिस
बीजेपी संगठन का यह नोटिस मंत्री लखनलाल देवांगन को इसलिए मिला है क्योंकि जब सभापति के लिए निर्वाचन हो रहा था. तब मंत्री लखनलाल देवांगन और पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए पुरंदर मिश्रा दोनों ही मौजूद थे. यानी पार्षदों ने संगठन को ठेंगा दिखाकर बागी उम्मीदवार को जीत दिला दी. और सभापति का अधिकृत भाजपा प्रत्याशी हार गया. जब नतीजे सामने आए तो कथित रुप से मंत्री लखनलाल देवांगन ने मीडिया से यह कहा कि बागी भी बीजेपी का है. इसलिए सभापति पद पर बीजेपी का ही कब्जा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI