आधी रात 52 परियों का मजा ले रहे जुआरियों के बीच पहुंच गई पुलिस, जुए के फड़ पर मारा छापा, मौके से 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police reached among the gamblers enjoying 52 fairs at midnight raided the gambling den arrested 7 accused from the spot

आधी रात 52 परियों का मजा ले रहे जुआरियों के बीच पहुंच गई पुलिस, जुए के फड़ पर मारा छापा, मौके से 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राखी थाना क्षेत्र से पुलिस ने देर रात दबिश देकर सात जुआरियों को पकड़ा है. पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई है. देर रात करीब 12:10 बजे यह करवाई हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम गठित कर ग्राम ऊपरवारा में जुआ रेट की कार्रवाई किया गया. जूवाडियांन के पास और फड़ से 9530 और 52 पत्ती ताश जप्त कर विधिवत कार्रवाई कर जुर्म कायम किया गया.
इस कार्यवाही में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
आरोपियों के नाम
(1) चिंतामणि साहू पिता बिसहत साहू उम्र 26 साल तामसिवनी आरंग जिला रायपुर
(2) दीपांकर मिर्धा पिता रंजीत मिर्धा 37 साल ऊपरवारा थाना राखी जिला रायपुर (3) पूराण गोस्वामी पिता हरि गोस्वामी 19 साल ऊपरवारा थाना राखी जिला रायपुर
(4) वीरेंद्र गिर पिता चांद गिर उम्र 40 साल ऊपरवारा थाना राखी जिला रायपुर (5) लोकनाथ साहू पिता शंकर लाल साहू 38 साल सेक्टर 29 ब्लॉक नंबर 22/002 थाना राखी जिला रायपुर
(6) लक्ष्मण गोस्वामी पिता गौतम गोस्वामी उम्र 38 साल ऊपरवारा थाना राखी जिला रायपुर
(7) योगेंद्र सिंह पिता इंदल राम सिंह उम्र 38 साल सेक्टर 27 ब्लॉक नंबर 30/ 604 थाना राखी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI