अभनपुर की नहर में मिली लाश की पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझाई गुत्थी, पुलिस ने अजय और सुमित को किया गिरफ्तार, गुलशन की तलाश जारी

Police solved the mystery of the body found in the canal in Abhanpur within hours. Ajay and Sumit were arrested. The search for Gulshan continues.

अभनपुर की नहर में मिली लाश की पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझाई गुत्थी, पुलिस ने अजय और सुमित को किया गिरफ्तार, गुलशन की तलाश जारी

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के आमनेर गांव में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव नहर के किनारे बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना और आरोपी गिरफ्तार करने की कवायद तेज कर दी.
ग्रामीणों ने सुबह नाले में गातापार निवासी सोनू पाल का शव तैरता देखा और घटना की खबर पुलिस को दी. शव नग्न अवस्था में मिला और चेहरे सहित शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने पूरे इलाके में सघन छानबीन शुरु की.
जांच में सामने आया कि सोनू पाल अभनपुर स्थित एक शराब भट्टी में अजय रात्रे, गुलशन और सुमित बांधे नामक युवकों से मिला था. वहां किसी बात को लेकर चारों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद के बाद आरोपियों ने बात को खत्म करने का दिखावा करते हुए सोनू को बहला-फुसलाकर आमनेर चंडी नहर की तरफ ले गए.
नहर के पास तीनों आरोपियों ने सोनू पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने सोनू की हत्या एक हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े से की. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को नहर के पास फेंक दिया गया.
वारदात की खबर  मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. जांच में तेजी दिखाते हुए टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. अब तक दो मुख्य आरोपियों अजय रात्रे और सुमित बांधे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी गुलशन फ़िलहाल  फरार बताया जा रहा  है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t