सुहागिनों ने रखा निर्जला उपवास, चांद के दर्शन संग छलनी से देखा पति का चेहरा, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन कर धूमधाम से मनाया करवा चौथ
Married women observed a waterless fast, viewed their husbands' faces through a sieve along with the moon, and celebrated Karva Chauth with great pomp and show, following traditional customs.
गरियाबंद : शुक्रवार की रात गरियाबंद नगर में करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया. दिन भर निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. रात करीब 9:30 बजे जैसे ही आसमान में चांद ने दर्शन दिए, शहर के हर घर में पूजा की थालियाँ सजीं और महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर अपने पतियों के हाथों से जल ग्रहण किया.
करवा चौथ के मौके पर पूरे नगर में आस्था और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला. सुहागिनों ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर पूजा की. घरों में मंगल गीत गूंजे और चांद की पहली किरण के साथ हर चेहरे पर विश्वास और प्रेम की रोशनी खिल उठी.
इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 निवासी गृहणी वर्षा तिवारी ने अपने पूरे परिवार के साथ पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ मनाया. उन्होंने बताया कि “यह व्रत न सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए होता है. बल्कि यह विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी है. सालों से हम पूरे परिवार के साथ इसे परंपरा की तरह निभाते आ रहे हैं.”
वर्षा तिवारी ने आगे कहा कि “सुबह मां से सरगी ग्रहण करने के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखा. जैसे ही चांद निकला, छलनी से चंद्र दर्शन कर पति के हाथों जल ग्रहण किया. यह पल हर साल की तरह आज भी भावनाओं से भरा हुआ था.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
रायपुर : सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया गया. करवा चौथ के मौके पर पूरे प्रदेश में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में पंजाबी महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखकर करवा चौथ व्रत की पूजा की. इसके साथ ही पूजा की थाली सात बार घुमाकर पूजा अर्चना की.
करवा चौथ के मौके पर राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में विशेष आयोजन हुआ. इस मौके पर अपने से बड़ो का भी आशीर्वाद लिया. इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल हुईं. गीत-संगीत और पारंपरिक रस्मों के साथ माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा. सभी ने करवा चौथ व्रत की शुभकामनाएं साझा की.
इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि वे हर साल करवा चौथ का व्रत श्रद्धा से रखती हैं. ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे. रायपुर में करवा चौथ का यह आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास से भरपूर रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



