नए साल 2025 में पांच हजार का नया नोट जारी करने का RBI ने किया एलान!, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से खबर हो रही वायरल, जानिए सच्चाई

RBI announced to issue a new note of five thousand in the new year 2025! The news is getting viral very fast on social media, know the truth

नए साल 2025 में पांच हजार का नया नोट जारी करने का RBI ने किया एलान!, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से खबर हो रही वायरल, जानिए सच्चाई

नए साल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पांच हजार रुपए का नया नोट जारी करने के दावों के ये तो चंद मिसाल हैं. फेसबुक ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के दुसरे प्‍लेटफॉर्म ऐसे दावों वाली पोस्‍ट से भरे पड़े हैं. खबर के साथ ही पांच हजार के नोट की तस्‍वीर भी वायरल हो रही है. नोट का रंग हरा है. अशोक चक्र और महात्‍मा गांधी की फोटो बनी हुई है. पांच हजार के इस नोट के नंबर 4kT 836571 है.
5000 Rupee Note साल 2023 में चलन से बाहर हुआ देश का सबसे बड़ा 2000 रुपए नोट
नोटबंदी के बाद भारत में सबसे बड़ा नोट 2000 रुपए का था, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई 2023 को बंद करने का ऐलान करते हुए इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया। बैंकों में 2000 का नोट जमा करवाने व अन्‍य नोटों में बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तय की गई थी. इससे पहले भी भारत में बड़े नोट चलन में रहे हैं.
10000 Note 1954 में जारी किया गया 10 हज़ार रुपए का नोट
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने साल 1938 में 10,000 रुपये का नोट जारी किया था. यह अब तक का सबसे बड़ा मूल्यवर्ग का नोट था. हालांकि 1946 में इसे बंद कर दिया गया था. इसके बाद, 1954 में फिर से 10,000 रुपये का नोट जारी किया गया. 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1,000, 5,000, और 10,000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था.
पांच हजार के नोटा जारी होने के दावे की हकीकत क्‍या?
नए साल 2025 में भारत में आरबीआई की ओर से पांच हजार रुपए का नया नोट जारी करने के दावे की हकीकत जानने के लिए वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने RBI की अधिकृत वेबसाइट खंगाली और आरबीआई के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी 5000 का नोट आरबीआई जैसे कीवर्ड से सर्च किया. मगर कहीं भी इस तरह का कोई अपडेट नहीं मिला. ना ही किसी बड़े मीडिया संस्‍थान द्वारा इस तरह की कोई रिपोर्ट मिली है.
कई वेबसाइटों पर पांच हजार के नोट जारी होने की फैक्‍ट चेक रिपोर्ट मिली. जिसमें भी यह दावा किया गया है क‍ि पांच हजार का नोट जारी होने की खबर अफवाह है. ऐसे में वर्तमान में भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा 500 का नोट प्रचलन में है. खबर में आईबीआई के गर्वनर के हवाले से लिखा गया है कि "पांच हजार रुपये का कोई भी नोट जारी करने की कोई योजना नहीं है."
Hindi Sayari नाम की फेसबुक आईडी की पोस्‍ट में भी दावे को गलत बताया है. लिखा कि New note RS 5000 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अब तक ₹5000 का नोट जारी नहीं किया है. ₹5000 के नोट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या योजना भी नहीं है.
अगर आप इसके बारे में किसी अफवाह या खबर के बारे में पूछ रहे हैं. तो कृपया पुष्टि के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें.'
वर्तमान में भारत में प्रचलन में सबसे ज्यादा कीमत का नोट 500 रुपये का है. उसके बाद 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोट हैं. 5000 रुपये के कथित नोट की फेक खबर से लोगों में भ्रम और आशंका का माहौल है.
डिजिटल भुगतान का बढ़ता महत्व
आज के इस आधुनिक युग में डिजिटल भुगतान प्रणाली को काफी जोर दिया जा रहा है. विकसित देशों में देखा जाए तो यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, और ऑनलाइन लेन-देन के जरिए छोटी से बड़ी रकम का भुगतान आसानी से किया जा सकता है. लेकिन बड़े भुगतान को लेकर नोटों को जारी करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. इसलिए सरकार भी ऐसी फर्जी खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं करती. लेकिन आपको भी सचेत रहना जरुरी है। इसके लिए आप आरबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट पर देश सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI