हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद पर निकली भर्ती, आवेदन की आखरी तारीख 15 अक्टूबर, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानिए डिटेल

Recruitment for the post of Junior Judicial Assistant in High Court last date of application is 15 October salary will be up to Rs 2 lakh know details

हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद पर निकली भर्ती, आवेदन की आखरी तारीख 15 अक्टूबर, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानिए डिटेल

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की कुल 40 वैकेंसी है
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखरी तारीख 15 अक्टूबर है. आवेदन फॉर्म में करेक्शन 18 से 20 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद होगा.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग और एमपी से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 943.40 रुपये और एमपी के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 794.40 रुपये है.
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही बोर्ड ऑफ ज्यूडिशियल शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग एग्जामिनेशन का टाइपराइटिंग (अंग्रेजी और हिंदी) परीक्षा पास होना चाहिए या सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए. इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर अप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो यह 18 से 35 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
एमपी उच्च न्यायालय जेजेए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा.
प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज:
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट
टाइपराइटिंग स्कोरकार्ड/C.P.C.T स्कोर कार्ड
1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा
आधार कार्ड
नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो
मूल निवास प्रमाण पत्र यदि लागू हो
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान इत्यादि
स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पालन करके घर बैठे आसानी से हाई कोर्ट जेजेए वैकेंसी फॉर्म भर सकते हैं।.
Step: 1 सबसे पहले नीचे दी गई MP JJA Exam 2024 Online Apply लिंक पर क्लिक करें.
Step: 2 होमपेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
Step: 3 इसके बाद लॉगिन पृष्ठ पर आकर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login करें.
Step: 3 इसके बाद MP HC Junior Judicial Assistant Online Form में व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही शैक्षणिक योग्यता विवरण दर्ज करके अगले पेज पर जाएं.
Step: 4 इस पद के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें.
Step: 5 इसके बाद पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान इत्यादि स्कैन करके अपलोड करें.
Step: 6 अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें.
Step: 7 भविष्य में चयन प्रक्रिया के लिए उपयोग हेतु आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

Click Here PDF