रायपुर जिला अदालत में रिश्तों का खूनी मोड़, पेशी के दौरान दो भाइयों में जमकर मारपीट, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, आरोपी भाई गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Relationships take a bloody turn in Raipur District Court; two brothers fight during court hearing, causing commotion in the court premises; accused brother arrested; interrogation continues.

रायपुर जिला अदालत में रिश्तों का खूनी मोड़, पेशी के दौरान दो भाइयों में जमकर मारपीट, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, आरोपी भाई गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रायपुर : रायपुर में न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से जुड़े वर्ष 2018 के एक पुराने मामले की सुनवाई के दौरान हुई. जहां पक्षकार अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे. मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 के एक मामले में राहुल सोनी, रविन्द्र देवांगन और धृवेश देवांगन की अदालत में पेशी तय थी. पेशी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि धृवेश देवांगन ने अपने मौसेरे भाई राहुल सोनी से गवाही को लेकर बातचीत की और इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने राहुल सोनी के साथ गाली-गलौच की और थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ लगने के बाद राहुल सोनी दीवार के किनारे से टकरा गए. जिससे उन्हें चोट आई. वारदात के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बन गई. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने आरोपी धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया. वहीं घायल छोटे भाई राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई.
पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मिले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों और दावों का भी खंडन किया है. पुलिस के अनुसार, कुछ माध्यमों में चाकू से हमला किए जाने की सूचना प्रसारित की जा रही है, जो प्रारंभिक जांच में सही नहीं पाई गई है. पुलिस ने साफ किया है कि अब तक की जांच में चाकू से हमला होने का कोई तथ्य सामने नहीं आया है.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष अदालत में अपनी-अपनी पेशी के लिए खुद पहुंचे थे. उन्हें पुलिस द्वारा अदालत नहीं लाया गया था.वारदात न्यायालय परिसर में हुई. आपसी कहासुनी और मारपीट से जुड़ी है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि वे अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर यकीन न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t