अभनपुर-राजिम मार्ग पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, महिला और बच्चे समेत चार घायल; बच्चे की हालत नाजुक, इलाज जारी
Violent collision between a car and a bike on the Abhanpur-Rajim road causes chaos; four injured, including a woman and a child; child in critical condition, treatment underway.
अभनपुर : अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक सड़क हादसा सामने आया है. जहां कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल चार लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फौरन घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया घायलों में शामिल बच्चे को गंभीर चोट आने की जानकारी है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं अन्य घायलों का भी इलाज किया जा रहा है.
सड़क हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. कार और बाइक के बीच टक्कर किन हालात में हुई. फिलहाल इसकी डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है. हादसे के बारे में घायलों की हालात और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



