राजिम इलाके के खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे
Submersible pump and cable wire stolen from a field in the Rajim area; police solved the case within 24 hours, and two accused were arrested and put behind bars.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले की राजिम थाना पुलिस ने खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को ग्राम धमनी निवासी मुकेश सोनवानी ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत में लगे 3 एचपी के समर्सिबल पंप को मरम्मत कराने के बाद खेत के मेड़ पर बने मोटर पंप कक्ष में रखा गया था. उसके साथ करीब 150 मीटर केबल वायर भी रखा हुआ था. लगातार बारिश की वजह से पंप को बोरवेल में फिट नहीं किया जा सका था.
प्रार्थी ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह खेत जाने पर पंप और केबल वायर सुरक्षित रखा हुआ था. लेकिन 23 जुलाई की सुबह खेत पहुंचने पर मोटर पंप कक्ष का ताला और संकल टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो समर्सिबल पंप और केबल वायर गायब था. किसी अज्ञात चोर द्वारा दोनों सामान चोरी कर लिए गए थे रिपोर्ट के आधार पर थाना राजिम में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम धमनी निवासी लक्की उर्फ चन्द्रकांत तारक और हर्ष यादव चोरी का समर्सिबल पंप एवं केबल वायर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. खबर पर पुलिस टीम ग्राम किरवई पहुंची. जहां टिकेश मोटर वाइंडिंग के पास दोनों युवक संदिग्ध हालत में मिले.
पूछताछ में पहले दोनों ने टालमटोल किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि 23 जुलाई की रात उन्होंने मुकेश सोनवानी के खेत स्थित मोटर पंप कक्ष का संकल तोड़कर अंदर रखा समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी कर लिया था. और उसे छिपाकर रखा था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया समर्सिबल पंप और करीब 150 मीटर केबल वायर बरामद कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में लक्की उर्फ चन्द्रकांत तारक (19 साल) और हर्ष यादव (22 साल), दोनों निवासी ग्राम धमनी के हैं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गरियाबंद पुलिस ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



