गरियाबंद जिले से सनसनीखेज मामला, पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, सुसाइड नोट बरामद, इलाके में सनसनी, अफवाहों का बाजार गर्म

Sensational case from Gariaband district, dead bodies of a young man and woman found hanging from a tree, suicide note recovered, sensation in the area, rumours rife

गरियाबंद जिले से सनसनीखेज मामला, पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, सुसाइड नोट बरामद, इलाके में सनसनी, अफवाहों का बाजार गर्म

गरियाबंद/राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी.
यह घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव की है। यहां एक बरगद के पेड़ से युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए. खबर मिलते ही पुलिस टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान टोमेश्वरी साहू (खुटेरी) और टिकेश्वर साहू (कुम्ही) के रुप में हुई है. दोनों आपस में रिश्तेदार थे,.युवक, युवती के मामा का बेटा था. परिजनों के अनुसार युवती तीन दिन पहले अपने परिवार के किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी. 
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जो टिकेश्वर साहू के पास से बरामद हुआ. हालांकि पुलिस ने अभी इस सुसाइड नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और इसकी गहन जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है. लेकिन मामले की पुष्टि के लिए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
इस दुखद घटना के बाद से कुम्ही और आसपास के इलाकों में शोक और सनसनी का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है. ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
राजिम थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है. शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI