एसीबी इंस्पेक्टर ने पहली पत्नी के होते हुए फर्जी दस्तावेज पेश कर गायत्री मंदिर में दूसरी महिला से की शादी, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

ACB inspector married another woman in Gayatri Mandir by presenting fake documents despite having a first wife, victim pleaded to the Chief Minister for justice

एसीबी इंस्पेक्टर ने पहली पत्नी के होते हुए फर्जी दस्तावेज पेश कर गायत्री मंदिर में दूसरी महिला से की शादी, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रायपुर : एसीबी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार नंदे के द्वारा पहली पत्नी पुसौर रायगढ़ की रहने वाली है  जिसके रहते हुए दूसरी शादी गायत्री मंदिर रायगढ़ में गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज जमा कर शादी कर लिया है. इस तरह का आरोप लगाकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अरुण साव से परिवार और खुद उसकी पहली पत्नी ने करते हुए उक्त निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. उक्त निरीक्षक के खिलाफ अदालत में 498 का मामला चल रहा है. और निरीक्षक अभी जमानत पर हैं. जिस महिला से दूसरी शादी किया है. निरीक्षक जितेन्द्र नंदे ने वह रायगढ़ की रहने वाली है और तालाक सुधा है. उसका पहले पति रायगढ़ में शिक्षक है.
पत्नी ने कहा कि क्या यह कानून की धज्जियां उड़ाना नही कहलायेगा. जब पहली पत्नी से तालाक नहीं हुआ है तो दूसरी शादी कैसे कर सकता है. हिन्दू विवाह अधिनियम में अपराध माना गया है. 498 दहेज प्रताड़ना मामले में  जमानत पर रहते हुए फेंक दस्तावेज मंदिर समिति में जमा कर कर सबूतों को छिपाकर दूसरी शादी किया है. यह एक और अपराध धोखाधड़ी, 494,495 ये सब धाराओं में कार्यवाही होनी चाहिए. साथ ही विभाग से बर्खास्त करने की अपील पत्नी ने किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI