सड़क हादसे में बाइक सवार एक नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर रुप से घायल, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, परिवार में पसरा मातम
A minor bike rider died on the spot in a road accident, two seriously injured, a truck crushed a scooty rider, mourning in the family
सड़क हादसे में बाइक सवार एक नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो गंभीर रुप से घायल
रायपुर : आरंग मार्ग पर जमगांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए
मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने काम से घर लौट रहे थे. तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई. हादसे में आरंग थाना क्षेत्र के चापरीद समोदा निवासी एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, परिवार में पसरा मातम
कोरबा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद नशे में धुत ट्रक चालक की लोगों ने जमकर पिटाई की. खबर पर पहुंची 112 की टीम ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई.
घटना उरगा थाना अंतर्गत कोरबा सक्ती मार्ग पर भैसमा बाजार चौक के मुख्य मार्ग पर रात करीबन 9 बजे घटित हुई. तेज रफ्तार नियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई. ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार नाबालिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक बेंदरकोना निवासी 16 वर्षीय परमेश्वर कंवर अपने परिजनों के साथ भैसमा के एक कपड़ा दुकान में कपड़ा लेने आया हुआ था. परिजन कपड़ा ले रहे थे, वहीं मृत नाबालिग बाहर स्कूटी में बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक परमेश्वर को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



