रमजान शरीफ के तीसरे दिन RHS हुसैनी सेना ने सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की याद में एक महीने का राशन पैकेट किया वितरित

On the third day of Ramzan Sharif, RHS Hussaini Sena distributed one month's ration packet in the memory of Syedna Bibi Fatima Zahra Salamullah Alaiha.

रमजान शरीफ के तीसरे दिन RHS हुसैनी सेना ने सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की याद में एक महीने का राशन पैकेट किया वितरित

रायपुर : आज रमजान की तीसरी तारीख, विसाले सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की याद में बड़े पैमाने पर दीनी मजहबी, नमाजी रोजदार जरुरतमंद परिवारों को तसदीक कर महीने भर के राशन पैकेट का तकसीम किया.
आपको बता दे कि तीन रमजान को सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की विसाल की तारीख है इसलिए इस दिन छत्तीसगढ़ हुसैनी सेना ने सैयदना हजरत बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की उनकी हयात जिंदगी की अहम किरदार से सीख और इबरत हासिल करते हुए बेवा, बेसहारा और जरुरतमंद नमाजी रोजेदार परिवार को महीने भर का राशन पैकेट बाटकर नेक काम करने की छोटी सी कोशिश की. 
इस राशन किट पैकेट का नाम हजरत सैयदना बीबी फातिमा जहरा सलामुल्लाह अलैहा राशन किट रखा गया. जो कई जरुरतमंद नमाजी रोजेदार परिवारों को बांटा गया। 
राशन पैकेट वितरण से पूर्व हजरत सैयदना बीबी फातिमा जहरा सलामुल्लाह अलैहा के नाम से फातिहा दी गई. इसके बाद सेना के जांबाज सिपाहियों ने अलग-अलग मोहल्ले के जरुरतमंद रोजेदार परिवारों के घर ले जाकर राशन किट को जिम्मेदारी के साथ पहुंचाया।
यह राशन किट वितरण नईम अशरफी, राहिल रऊफी, शेख अमीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नवेद अशरफ़, जफर इकबाल, एहतेशाम हुसैन और शेख हफीज, निजाम कुरैशी साजिद कुरैशी, अजीम कुरैशी, रिजवान अहमद, शाहबाज खान, शेरु भाई की मौजूदगी में आमिर कालू रायपुर जिला अध्यक्ष हुसैनी सेना के नेतृत्व में बांटा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI