भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान लग्जरी वाहन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सौरभ जैन और विकास अग्रवाल गिरफ्तार

Saurabh Jain and Vikash Agarwal arrested for operating online betting in a luxury vehicle during India vs Australia Champions Trophy match

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान लग्जरी वाहन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सौरभ जैन और विकास अग्रवाल गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर: मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की की. दुबई में यह मैच खेला जा रहा था तो रायपुर में सटोरिए सट्टेबाजी का गंदा खेल खेल रहे थे. चैंपियंस ट्रॉफी मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के केस में पुलिस ने कुल तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है. गंज पुलिस ने 1 सटोरिए और डीडी नगर पुलिस ने 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 4 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रोहिणीपुरम तालाब के पास चार पहिया वाहन में सवार व्यक्ति ऑनलाईन स्ट्टा संचालित कर रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को निशानदेही किया गया. वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर 2 लोग सवार थे.
जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सौरभ जैन और विकास कुमार अग्रवाल होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान मोबाईल फोन में classicexch.99.com  नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया. 
जिस पर आरोपी सौरभ जैन और विकास कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग आईफोन, 1 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन, जेगुवार कार नम्बर CG04 M 0008 और नगद रकम 2,00,000 रुपये जुमला कीमत करीब 32,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. 
इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, आर. प्रशांत शुक्ला, केशव सिन्हा, हरजीत सिंह, लालेश नायक, अमित वर्मा, नितेश राजपूत और टी.जी. आर. शंकर यादव की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. सौरभ जैन पिता सुभाष जैन उम्र 36 साल साकिन सेक्टर 01 हनुमान मंदिर गली गोल चौक के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर.
02. विकास कुमार अग्रवाल पिता पवन कुमार अग्रवाल उम्र 42 साल साकिन गुढियारी, उमा डेयरी के पास मकान नंबर 590 लक्ष्मी निवास थाना गुढियारी जिला रायपुर
पुलिस ने गंज थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर नहरपारा के पास से एक सटोरिया सूरज दुबे को गिरफ्तार किया. वही डीडी नगर थाना अंतर्गत रोहिणीपुरम तालाब के पास चार पहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी रायपुर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं.-संदीप मित्तल, क्राइम एडिशनल एसपी

आरोपी सूरज दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 54,000/- रुपये जुमला कीमत 70,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 63/2025 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), धारा 7 जुआ एक्ट का जुर्म किया गया है. कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. हिमांशु राठौर एवं विजय बंजारे की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
सूरज दुबे पिता स्व जमुना दुबे उम्र 44 साल निवासी स्टेशन रोड नहरपारा थाना गंज रायपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI