पेड़ के नीचे बैठना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, अचानक घर पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

Sitting under a tree proved costly, a 35-year-old man died after being struck by lightning, mourning spread through the village, and a sudden mountain of sorrow fell upon the family.

पेड़ के नीचे बैठना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, अचानक घर पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

गरियाबंद/देवभोग : दोपहर हुई बेमौसम बारिश ने मोहुलकोट के आसपास के लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई तो वहीं इस बेमौसम बारिश के कारण हंसता खेलता परिवार को तोड़ कर रख दिया. इस बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से माहुलकोट निवासी 35 साल के चिंताराम भोई पिता अगिनधर भोई की दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक जा रहा है चिंताराम भोई पिता अगिनधर भोई उम्र 35 साल माहुलकोट पोर्टी पारा का निवासी कृषि कार्य के बारे में वह बंदपारा गया हुआ था. मौसम खराब होते देख युवक अपने घर की तरफ पोर्टीपारा के लिए अपने साइकिल से निकला था. बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे रुक गया. लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिस पेड़ के नीचे वह रुका है वही उसकी मौत की वजह बन जाएगी. बारिश के दौरान वह आकाशीय बिजली के संपर्क में आ गया. युवक को आनन-फानन में फौरन देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दो बच्चों के पिता चिंताराम भोई पेशे से किसानी करता था उसकी इस तरह अचानक मौत हो जाने से मानो घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t